☀ ♥ मार्च , 2024 : दिन - :: ♥ ♥ : ''एक नई दिशा' में आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन है ! -- जय श्री राम !॥ !♥ ♥" ♥☀ ♥

रविवार, 6 मार्च 2016

नई सोच की सुबह

हेलो फ्रेंड्स ! मैं ब्लॉगअड्डा साइट पर एरियल #ShareTheLoad  कैंपेन को सपोर्ट कर  रही हूँ , जिसका उद्देश्य है -हमें उन पूर्वाग्रहों से मुक्त होना है जो की प्रायः हमारे घर में दिखते  हैं और जिन्हें हम एक जेनेरेशन से दुसरे जेनेरेशन को शिफ्ट करते हैं, जैसे कि घर के घरेलू काम-काज (I am joining the Ariel #ShareTheLoad campaign at BlogAdda and blogging about the prejudice related to household chores being passed on to the next generation.) इस सन्दर्भ में मेरे अनुभव व् विचार कुछ इस प्रकार हैं। ... 

हम सभी ने अपने माता-पिता को घर के कार्यों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करते हुए देखा होगा।  हमनें अपने पिता  को अक्सर माँ से कहते हुए यह भी देखा होगा कि," तुम अपना काम ठीक से किया करो।शर्ट में दाग लगा है, जो तुमने ठीक से धोये नहीं। " और माँ से भी सुना होगा जो पिता जी को हमेशा बिज़नेस अच्छा न चलने के कारण कहती हैं,"आप घर में खर्च कम दे रहे हैं। बच्चों और परिवार की गृहस्थी का भरण-पोषण करना आपकी जिम्मेदारी है।" हम भी शादी होने के बाद उन संस्कारों को जाने-अनजाने ग्रहण कर लेते हैं और पति से बाहर  जा कर कमाने को उनका काम समझते हैं। जबकि हमारे पति घर के कार्यों का उत्तरदायित्व हमें सँभालने को कहते हैं। मगर क्या हम पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने बच्चों के रगो में यही संस्कार खून की तरह नहीं दौड़ा रहे हैं ?

शनिवार, 5 मार्च 2016

डायरी के पन्नों से -2



पिछला पन्ना - डायरी के पन्नों से-1 

आज  मैं आप सभी के साथ कुछ बहुत जरुरी रोजमर्रा की परेशानियों को कम समय में दूर करने की टिप्स लाई हूँ, जिनको आप सभी अपनाकर अपने समय और मेहनत की बचत कर सकते हैं। ये  बहुत ही आसान और घरेलु टिप्स हैं -

  • दही जल्दी जमाना  हो तो, जमाते समय एक साबुत लाल सूखी मिर्च डालने  से जल्दी  जमता है।                                                                                                                                                                    
  • खटाई  में कीड़े न पड़े इसके लिए  थोड़ा  नमक डालें।                                                                                
  • फ्रीजर में डिफ्रास्ट करने के बाद बर्फ निकाल कर बर्तन के भीतर ग्लिसरीन लगाएं। अगली बार डिफ्रॉस्ट करेंगी तो, जमा बर्फ आसानी से निकलेगा।                                                                                          
  • यदि बर्थडे केक पर मोमबत्ती लगाना चाहती हैं, तो मोमबत्ती के नीचे टूथपिक कोंच कर केक पर खड़ा करें। केक ख़राब नहीं होगा।                          
  • मिक्सी के ब्लेड की धार तेज करने के लिए नमक को मिक्सी में पीसेंगे।                                                                                                
  • लाइटर अगर ख़राब हो गया हो तो, उसमें सिलाई मशीन का तेल की कुछ बूँदे डाल देने से वह ठीक हो जाता है।                                                                                                                                                       

शुक्रवार, 4 मार्च 2016

प्यार का अंत

Pyar Ka Ant in Hindi

आज कल हमारे देश ने कितनी तरक्की कर ली है। आज के बच्चे चाँद को मामा नहीं बल्कि एक ग्रह मानते हैं।  विज्ञान की दुनियाँ में हमने न  जाने  कितनी ही उपलब्धियाँ हासिल कर ली हैं। फिर  भी हमारे देश में ऐसे न जाने कितने लोग देखने को मिल जायेंगे, जो अभी तक अंधविश्वास के जाल में फसें हुएं हैं। इस को मानने वाले लोगो को अन्धविश्वास ने इतना जकड़ रखा है कि वो इससे बाहर आना ही नहीं  चाहते हैं। इस अंधविश्वास की परम्परा को कायम रखने में कुछ ढोंगी लोगों का  कार्य होता है, जो इन लोगों को  ठग कर  पैसा कमाते हैं। आज मैं आप के आमने एक ऐसे ही अंधविश्वासी  परिवार की कहानी ले कर आई हूँ।

वाइट शर्ट , ब्लैक पैंट और लाल टाई पहन कर तैयार होकर जय कमरे से बाहर आया और उसने माँ -बाबूजी का आशिर्वाद  लिया। माँ ने उसे दही खिलाई और " बेसट आफ पलक "कह दिया। जय ने माँ को राईट करते हुए बोला," माँ !,"बेस्ट ऑफ लक। " "  माँ ने कहा,"हाँ !अब जा। वरना आज पहले दिन ही  देर न  हो जाए।" जय का ऑफिस में पहला दिन था। सभी से हाय हैलो हुई। फिर जय ने देखा कि सामने से सीमा आ रही है। सीमा,और कोई नहीं, जय के कॉलेज की पुरानी दोस्त थी, जिसे दिल-ही-दिल में वो चाहता था।  सीमा भी उसको देख कर बहुत खुश हुई।  दोनों के बीच बातें शुरू हो गईं।  सीमा भी जय को पसंद करने लगी थी। 

गुरुवार, 3 मार्च 2016

कर्मयोग

Karmyoga in Hindi

वह काम जो तबियत से  किया जाये  ,मन लगाकर किया जाये  और  निष्ठा के साथ किया जाये , तो वह काम कम पूजा ज्यादा बन जाता है। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। जिस कार्य के द्वारा हमारे परिवार का भरण-पोषण अच्छे से हो जाये ,वह काम किसी साधना से  कम नहीं  है। इस सन्दर्भ में मुझे एक कहानी याद आती है, जो हमें यह सिखाती हैं कि वास्तविक योग साधना क्या होती है ?

एक तपस्वी थे। जंगल में तप कर रहे थे। उनको तप  से शक्तियाँ प्राप्त हो गईं। उन्होंने जैसे ही आँख उठा कर पेड़ को देखा , पेड़ पर बैठी चिड़िया जलकर भस्म  गई। उनको अभिमान हो गया की वो बहुत  बड़े योगी हैं।  एक घर में भिक्षा मांगने गए। स्त्री अपने पति, जो बीमार था. उसको खाना खिला रही थी। स्त्री ने कहा ,"अभी ठहरिये ! मैं योगाभ्यास  कर रही हूँ। पूरा करने के बाद आपको भोजन कराऊंगी।" योगी जी ने खिड़की से आँख उठाकर देखा और बोले "तू तो कह रही है कि योग अभ्यास कर रही है, मगर तू  अपने पति को तो रोटी खिला रही थी।" स्त्री बोली,"बाबाजी चुप होकर बैठ जाइये, मैं कोई चिड़िया नहीं जो आप मुझे जला देंगे।" जब वह सेवा करके आई तो उसने बाबा जी को भिक्षा दिया। 

मंगलवार, 1 मार्च 2016

रिश्ते

Rishte in Hindi

रिश्ते की डोर बहुत नाजुक होती  है, जिसको बहुत संभाल  कर रखना चाहिए। जिस प्रकार आकाश में उड़ती पतंग की डोर को अधिक ढीला छोड़ दिया जाय, तो वो उड़ने की  बजाय जमीन पर गिरने लगेगी और जोर से खीचने पर  डोर टूट जाएगी।  उसी प्रकार रिश्तों के साथ भी जबरदस्ती की जाती है, तो उसके टूटने का डर  रहता है, और यदि उसका ध्यान ना रखा जाय  तो रिश्ते तनाव ग्रस्त होने लगतें हैं। रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण होतें हैं। यदि हमारें रिश्ते मधुर है तो हम जिंदगी का पूरा मज़ा उठा सकतें है और उनमें अगर कड़वाहट आ  जाये  तो यह हमारा जीवन जीना  मुश्किल कर देता है। 

आज कल ऑफिस और परिवार के बीच ताल मेल बैठाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन गया है। जब हम छोटी -छोटी बातों  के लिए सही  गलत के झगड़े करते हैं, तो उन्हें सुलझाना कठिन हो जाता है। एक दूसरे के विचारों को भी ना समझ पाना रिश्तों में दूरियों की वजह बन जाता है। इस लिए यह जरुरी है कि दूसरें व्यक्तियों के विचारों को भी महत्व दिया जाय। उन्हें भी सुना व समझा जाय। इसी से  रिश्तों में बढ़ रहीं दूरियों को कम  किया जा सकता है। हमेशा हमें ये याद रखना चाहिए कि हमारे अपनों के रिश्ते अपनेपन और प्यार से संवरते हैं , न कि जबरदस्ती से। हमें रिश्तों को सँवारने के लिए सामने वाले की गलतियों को माफ़  सीखना होगा और यदि खुद से गलती हो जाती है तो माफ़ी मांगने में शर्म भी महसूस नहीं होनी चाहिये। अक्सर देखा गया है ,जो लोग शक्तिशाली होते हैं वह कम शक्ति वाले लोगों पर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते रहते हैं।हमें सभी की भावनाओं को समझना चाहिए व उनकी कद्र करनी चाहिए।