☀ ♥ अप्रैल , 2024 : दिन - :: ♥ ♥ : ''एक नई दिशा' में आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन है ! -- जय श्री राम !॥ !♥ ♥" ♥☀ ♥

बुधवार, 16 मार्च 2016

अंतर्मन

Antarman in Hindi

हमारे मन-मष्तिस्क  में हर रोज हजारों विचारों का संचार होता रहता है। यहाँ तक कि जब हम सोतें है, तब भी हमारे  मष्तिस्क की  इन्द्रियाँ काम करती रहती हैं। ये विचार नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही प्रकार के होते हैं। कुछ लोग ज्यादा सकारात्मक सोच को  और कुछ लोग ज्यादा  नकारात्मक सोच को  रखने वाले होतें हैं। ये भी एक  सच है कि  हम अपने जीवन से संतुष्ट नहीं है, चाहे वो उच्च आय वर्ग के हों या फिर निम्न आय वर्ग के। सभी को अपने जीवन से शिकायतें हैं। हमें जो कुछ जीवन से मिलता है, हमें कम ही हमेशां लगता है। 

मैं मानती हूँ कि  कुछ लोगों को परेशानियां है ,जिनकी आय काम है या जो दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ नहीं कर पाते। सुबह से शाम तक काम करने के बाद भी उनके परिवार के सदस्य आधा पेट भोजन खा कर जीवन जीने को मजबूर हैं। मगर ऐसे लोग भी हैं ,जो मंहगे -महंगे सुख सुविधाओं से लैस होने के बावजूद असंतुष्ट  हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमें हमेशा दूसरों का जीवन बेस्ट लगता है। हम खुद की हमेशा दूसरे व्यक्तियों से तुलना  करते रहतें हैं। आज आप अपने अंतर्मन से एक बार जरूर पूछिये कि क्या ये सही है ? दूसरे से खुद की तुलना मत करिये, क्योंकि  हम अपने आप में सबसे बेस्ट हैं।

सोमवार, 14 मार्च 2016

काश !

Kaash in Hindi

कुछ घटनायें हमारे सामने ऐसी भी आ जाती हैं ,जिनपर भरोसा  करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। जो हमें ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या इंसान भी ऐसे हो सकते हैं ?  ईश्वर की सबसे सुन्दर रचना का प्रतिरूप है मानव। मगर हममें से ही कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी मानसिकता के बारे में बताया जाय तो विश्वास करना मुश्किल होगा। आज जो कुछ मैं  आपके समक्ष रख रहीं हूँ ,ये कोई कहानी नहीं है, ये मेरी आँखों देखी मर्मास्पद  वास्तविक घटना है, जो  मेरे हृदय को भीतर तक छलनी कर देती है। 

'माँ' एक ऐसा शब्द है ,जिसके नाम में ही पूरी दुनिया समाहित है। एक बच्चे के लिए माँ ही उसकी आदर्श होती है। आज मैं किसी माँ की  भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती हूँ , किँतु इस पोस्ट से किसी के दिल को ठेस पहुंचे तो माफ़ करियेगा। आज मैं एक ऐसी माँ के बारे में बताउंगी, जिसके बारे में  न आपने पहले कभी सुना होगा, न ही देखा होगा। 

शनिवार, 12 मार्च 2016

दस्तक

Dastak in Hindi

अपनी बुद्धि का इस्तेमाल न करके अपने कर्म को परिणाम में परिणत न करने वाले व्यक्ति खुद अपने  साथ  न्याय नहीं करते। हम सदैव ही दूसरों से अपेक्षायें करते रहतें हैं कि  दूसरा व्यक्ति हमारा सम्मान नहीं करता। पर  कभी हमने खुद के अंतर्मन में झाँक कर  कभी देखा है कि  क्या हम खुद के साथ हम न्याय करते हैं ? हमें सबसे पहले खुद का सम्मान करना सीखना होगा और  बाद में हम दूसरें लोगों से उम्मीद करेंगे। 

बहुत से  ऐसे लोग हैं, जो दूसरों की गलत बातों को जानते हुए भी सहन करते जाते हैं। उनका विरोध नहीं करते।   खुद की गलती न होने पर भी खुद को कुसूरवार समझने लगते हैं। और बस मन में सोचते रहते हैं कि कोई क्यों मेरा सम्मान नहीं करता ? मैं कहती हूँ कि जब तक उस व्यक्ति को अहसास नहीं  दिलायेंगे  तो वो अपनी गलतियों का अहसास कैसे कर पायेगा ? कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो सम्मान पाने योग्य कार्य कभी नहीं करते मगर सम्मान पाने के इक्षुक होते हैं।  ऐसे लोगो से  मैं कहना चाहती हूँ कि उन दुर्व्यवहारों और दुष्विचारों  को खुद से दूर रखिये, जो हमारे सुन्दर व्यक्तित्व को दूषित करते हैं।