7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे ठीक पहले मोटापे को लेकर बेहद चौका देने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है। इसके अनुसार दुनिया भर में मोटापा युवाओं को बड़ी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। 2014 तक के आंकड़ों पर आधारित यह रिपोर्ट मेडिकल जनरल दि लैसेंट में प्रकाशित हुई थी। इसके अनुसार 2025 तक हर पाँचवा युवा मोटापे की आगोश में होगा, जिसमें 18 % पुरुष व 21 % महिलाएं होंगी।
आप बी एम आई के द्वारा खुद पता लगा सकतें है कि मोटापे की खतरे की रेखा के ऊपर हैं या फिर नीचे। ,यह जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अपनी लम्बाई के वर्गमीटर का अपने वजन (किलो ग्राम ) में भाग देना होगा, जिससे आपको अपना बी एम आई प्राप्त हो जायेगा। (जैसे किसी व्यक्ति की लम्बाई 5 वर्गमीटर है और वजन 70 किलो ग्राम तो 70 /5 =14 तो इस प्रकार उस व्यक्ति की बी एम आई 14 होगी।)
इसमें आये परिणाम के द्वारा अपनी खतरे की अवस्था का पता लगाया जा सकता है--