☀ ♥ मार्च , 2024 : दिन - :: ♥ ♥ : ''एक नई दिशा' में आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन है ! -- जय श्री राम !॥ !♥ ♥" ♥☀ ♥

गुरुवार, 28 जुलाई 2016

लकीरें किस्मत की

Lakeeren Kismat Ki in Hindi


आज,  क्यों ना हम सभी अपने हाथों में खींची हुई लकीरों की बात करें।  हमारे हाथों में जन्म से न जाने कितनी छोटी -बड़ी, टेढ़ी-सीधी रेखाएँ होती हैं और जैसे -जैसे हम बड़े होते जाते हैं,  इन रेखाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी होती चली जाती है। आखिर ये रेखाएँ हमारे हाथ में क्यों होती हैं  ? क्या इनका हमारे जीवन से सचमुच कोई संबंध होता है ? बहुत ही विचारणीय प्रश्न है ये। इन रेखाओं के द्वारा क्या हमारा भाग्य निर्धारित होता है ? क्या ये हमारे किस्मत का फैसला करतीं हैं ?   हम सभी के मन में  हाथ की इन रेखाओं से जुड़े ना जाने कैसे -कैसे प्रश्न होते  हैं  ? पर आज -तक हमें इसका कोई उत्तर नहीं मिल सका है। 

अपने हाथ की रेखा को जानने, समझने तथा इससे जुड़ी अपने किस्मत को जानने के लिए हम ना जाने कितने ज्योतिषियों -पंडितों की जेब को गर्म करते हैं और वो हमें तरह-तरह के उपायों को बता कर हमारी  मुश्किलों को और ज्यादा बढ़ाते हैं। ना जाने कितने पूजा-पाठ, मंत्र-तंत्र ,व्रत-अनुष्ठान हमसे करवाते हैं। पर क्या इन कार्यों को करने से हमें उचित समाधान मिल जाता है ? क्या इससे हमारे हाथ की लकीरें विपरीत दिशा में बदल कर  हमें सौभाग्यशाली बना देंगी ? हमारी  सभी परेशानियों को दूर कर देंगी ?

गुरुवार, 21 जुलाई 2016

अधूरे सपने

Adhoore Sapne in Hindi

सपने कौन नहीं देखता  ? हर शख्स के आँखों में एक सपना होता है - कुछ कर दिखाने का। बहुत से ऐसे Lucky Person होंगे, जिनके ऊपर अपने माता-पिता व ईश्वर का आशीर्वाद होता है और जो  अपने सपने को पूरा कर पाते  हैं। कुछ लोग  जीवन में परेशानियों का सामना करते -करते, उनके सपने उनकी खुद की नजर से धुंधले हो जाते हैं। उनके कन्धों पर जिम्मेदारियों का इतना बोझ होता है कि बस उसे निभाने में दिन रात लगे रहते हैं,  अपना सपना पूरा करने की  उनकी बारी आ ही नहीं पाती। ऐसे भी लोग होते हैं, जो सपना देखने से डरते हैं कि वो ना जाने पूरे हो सकेंगे या फिर नहीं। पर क्या हमें सपना देखना छोड़ देना चाहिए ?

हम मन में अपने कैरियर बनाने का सपना लिए बड़े होते हैं और जब निराशा हाथ लगती है तो मन बहुत परेशान हो जाता है। कैरियर बनाने का सपना सच करने के लिए न सिर्फ कठिन परिश्रम बल्कि अच्छी सूझ -बुझ का होना भी बहुत  अनिवार्य है। आगे एक Story पढ़िए, जो इसी तथ्य को दर्शाती  है । 

रविवार, 17 जुलाई 2016

मेरी रसोई से-2

ॐ नमः शिवाय


अब सावन का महीना आ गया है। इस माह में हम भोले नाथ की पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव को तीनों लोकों का स्वामी माना जाता है। सावन के  महीने में जो भी  उनकी पूजा अर्चना करता है, उसकी सारी मनोकामनायें पूर्ण हो जाती हैं। भगवान भोले नाथ  सिर्फ एक बूंद  जल से प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी महिमा  अपार है। इस महीने पूजा और व्रत हम सभी करते हैं तो क्यों ना आज कुछ व्रत के व्यंजनों  की बात जाय --

शनिवार, 9 जुलाई 2016

अवधारणा

Avdharna in Hindi

 जब भी किसी परिवार में लड़की का जन्म होता है, तो  परिवार के सभी सदस्य उदास हो जाते हैं। उनके चेहरे ऐसे उतरे होते हैं, जैसे कि रुपयों से भरा बैग किसी ने उनसे छीन लिया हो। और इसके विपरीत यदि घर में बेटे का जन्म होता है, तो  इस बात की खुशी सभी के चेहरे पर झलकती है। सब खुश हो जाते हैं। कैसा अन्याय है ये ! कैसी सोच है ये ! एक ही गर्भ से जन्म  लिए हुए एक माता के दो संतान के प्रति लोगो के विचार इतने अलग कैसे हो सकते हैं ?

बेटियाँ ,एक ऐसा अमूल्य वरदान होती हैं, जो हमें अच्छे कर्म करने के फलस्वरूप प्राप्त होती हैं। सभी को ईश्वर इतनी जिम्मेदारी के काबिल नहीं समझता और जो उनके योग्य होते हैं, उनको ही ये वरदान प्राप्त होते हैं। बेटियां बचपन से ही माँ -बाप का सहारा बन कर रहती हैं और अपने गुण और माता - पिता से प्राप्त संस्कारों को लेकर अपने ससुराल जातीं हैं और  वहाँ के परिवार को भी  सहेजती ,संभालती हैं।

बुधवार, 6 जुलाई 2016

ईद मुबारक

Eid Mubarak in Hindi


"एक नई दिशा " की तरफ से आप सभी मित्रों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएँ !



Image-Google

सोमवार, 4 जुलाई 2016

डायरी के पन्नों से-3

             पिछला पन्ना - डायरी के पन्नों से-2

बहुत दिन हो गए हमने अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचा भी नहीं। हम सभी कार्यों को तो भली भाति भाग -दौड़ कर निपटा लेते हैं पर हमें घर के सभी सदस्यों की देखभाल करने में और खुद के बारे में सोचने की फुर्सत ही नहीं मिल पाती है। और जब हमारे आराम का समय आता है तो हमें पता चलता है कि हमें सर्दी ,सर दर्द ,जुकाम व ना जाने कितनी मौसम की बीमारियों ने जकड़ रखा है। अगर ऐसे समय अगर घर पर संयोगवश दवा भी खत्म हो गई हों तो फिर क्या करें  ? मैं आपके ऐसी ही मुश्किलों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू टिप्स ले कर आई हूँ जिनकी  डिस्पेंसरी तो खुद हमारी स्वयं की किचन होती है, जिनसे न केवल स्थाई रूप से आराम मिल सकता है वरन हमारी कठिन व जटिल परिस्थिति में हमारे मददगार जरूर साबित हो सकते हैं -

तो यह हैं कुछ घरेलू नुस्खे .... 


-कैसी भी खाँसी आने पर अदरक के छोटे -छोटे टुकड़े देशी घी में पकाकर हल्का गर्म ही खाने से आराम मिल जाता है। 


-जुकाम होने पर गर्म दूध में थोड़ी सी देशी घी व छुहारा उबालकर इसमें थोड़ी इलाइची ,केशर मिलकर सेवन करने से जुकाम ठीक हो। 


- यदि गर्म दूध में थोड़ी हल्दी पकाकर हल्का गर्म पिया जय तो मौसमी बिमारियों से काफी राहत मिल जाती है। 

-गुड़ व काली मिर्च को थोड़े पानी में पकाकर चाय की तरह पिया जाय तो सर्दी -जुकाम ठीक हो जाता है। 

शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

यारियाँ

Yaariyan in Hindi

दोस्ती हमारे जीवन में बनने वाले उन सभी रिश्तों में सबसे अनूठा, एक अलग प्रकार की अनुभूति कराने  वाला रिश्ता होता है। सभी रिश्ते तो हमें बने बनाए मिल जाते हैं ,पर  हम दोस्ती तो स्वयं अपने मन पसंद, दिल को अच्छा लगने वाले साथी से ही करते हैं। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें ऊंच -नीच ,जात -पात ,गरीबी -अमीरी नहीं होती। एक सच्चा मित्र मिल जाने के बाद जीवन में आने वाली ना जाने कितनी मुश्किलों का समाधान मिलता चला जाता है। 

सबसे अनोखी होती है हमारे बचपन की दोस्ती। इसके क्या कहने ! इसमें हर छोटी सी छोटी चीज शेयर करने का अपना अलग ही आनंद होता है। लंच में माँ ने कितनी भी टेस्टी चीज खाने को क्यों ना दीं हों, पर दोस्त के साथ निवाला खाये बिना सब फीका लगता है। वो हमारी पानी की बॉटल, जो हम सभी दोस्तों के ना जाने कितनी बार होठों से लगकर हमारी प्यास बुझाया करती थी, ना जाने उस बॉटल में ऐसा क्या था जो , फिर भी जूठी नहीं होती थी।