☀ ♥ अप्रैल , 2024 : दिन - :: ♥ ♥ : ''एक नई दिशा' में आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन है ! -- जय श्री राम !॥ !♥ ♥" ♥☀ ♥

शनिवार, 29 मई 2021

डायरी के पन्नों से-5


 जब हम अधिकांश समय घर में ही व्यतीत कर रहे होते हैं या फिर हमारे घर के सदस्य ‘वर्क फ्राम होम’ में व्यस्त होते हैं तो घर के छोटों व बड़ों से कभी कुछ तो कभी कुछ खाने की फरमाइश होती रहती है। आइये चलिए जानते हैं कि अपने चटोरे मन को शांत करने के लिए तथा अपने खाने का जायका व स्वाद बढ़ाने के लिए छोटी-छोटी किचन-टिप्स क्या हैं ? 


ये सारी टिप्स आपके बहुत ही काम  आने वाली हैं।  बस इन्हें एक बार आजमाकर देखिये -


- डोसे को क्रिस्पी बनाने के लिए घोल में नमक के साथ एक चुटकी चीनी भी मिलायें।


- नमकपारे के आटा या मैदा गूँघते समय उसके घी और नमक के साथ थोड़ी सी सूजी मिला दें तो नमकपारे बहुत स्वादिष्ट बनते हैं।


- पनीर की सब्जी बनाने जा रहे हैं तो पनीर को दो मिनट गर्म पानी में उबाल लें, इससे स्वाद बढ़ जायेगा।


- दही बड़े के बैटर में एक उबला आलू मिलाया जाये तो दही बड़े एकदम साफ्ट बनते हैं।


शनिवार, 28 जनवरी 2017

डायरी के पन्नों से-4


                            पिछला पन्ना - डायरी के पन्नों से-3 


आजकल हम सभी अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए हैं कि हमारे पास टाइम की बहुत ही ज्यादा कमी है। इस भाग -दौड़ की जिन्दगी में, मेरे दिए हुए रोजमर्रा के  टिप्स को अपनाये और अपने जीवन की छोटी -छोटी मुश्किलों को चुटकियों में आसान बनाये।

-अंडे को फ्राई करते समय उसे थोड़ी हल्दी से कोट करें, आसानी से अंडे फ्राई  हो जायेंगे और उनका रंग भी निखर जायेगा। 

-कपडे में किसी प्रकार के दाग  लग जाये तो बिलकुल भी घबराएं नहीं, टूथ पेस्ट को दाग पर फैलाएं, फिर सामान्य तरीके से रगड़ कर धो लें। 

-किचन के डब्बे अक्सर चिकनाई लिए गन्दे हो जाते हैं, विनेगर या सिरके में कपड़े को भिगो कर डब्बे को पोछे, डब्बे आसानी से साफ हो जायेंगे। 

-पोछा के पानी में एक चम्मच नमक मिलाएँ, जिससे घर की सफाई के साथ -साथ नकारात्मक ऊर्जा की भी सफाई हो जाती है। 

-सेल को दो घण्टे फ्रिज में स्टोर करके इस्तेमाल में लाये, उसकी उम्र दुगनी हो जाती है। 



सोमवार, 4 जुलाई 2016

डायरी के पन्नों से-3

             पिछला पन्ना - डायरी के पन्नों से-2

बहुत दिन हो गए हमने अपने स्वास्थ्य के बारे में सोचा भी नहीं। हम सभी कार्यों को तो भली भाति भाग -दौड़ कर निपटा लेते हैं पर हमें घर के सभी सदस्यों की देखभाल करने में और खुद के बारे में सोचने की फुर्सत ही नहीं मिल पाती है। और जब हमारे आराम का समय आता है तो हमें पता चलता है कि हमें सर्दी ,सर दर्द ,जुकाम व ना जाने कितनी मौसम की बीमारियों ने जकड़ रखा है। अगर ऐसे समय अगर घर पर संयोगवश दवा भी खत्म हो गई हों तो फिर क्या करें  ? मैं आपके ऐसी ही मुश्किलों को दूर करने के लिए कुछ घरेलू टिप्स ले कर आई हूँ जिनकी  डिस्पेंसरी तो खुद हमारी स्वयं की किचन होती है, जिनसे न केवल स्थाई रूप से आराम मिल सकता है वरन हमारी कठिन व जटिल परिस्थिति में हमारे मददगार जरूर साबित हो सकते हैं -

तो यह हैं कुछ घरेलू नुस्खे .... 


-कैसी भी खाँसी आने पर अदरक के छोटे -छोटे टुकड़े देशी घी में पकाकर हल्का गर्म ही खाने से आराम मिल जाता है। 


-जुकाम होने पर गर्म दूध में थोड़ी सी देशी घी व छुहारा उबालकर इसमें थोड़ी इलाइची ,केशर मिलकर सेवन करने से जुकाम ठीक हो। 


- यदि गर्म दूध में थोड़ी हल्दी पकाकर हल्का गर्म पिया जय तो मौसमी बिमारियों से काफी राहत मिल जाती है। 

-गुड़ व काली मिर्च को थोड़े पानी में पकाकर चाय की तरह पिया जाय तो सर्दी -जुकाम ठीक हो जाता है। 

शनिवार, 5 मार्च 2016

डायरी के पन्नों से -2



पिछला पन्ना - डायरी के पन्नों से-1 

आज  मैं आप सभी के साथ कुछ बहुत जरुरी रोजमर्रा की परेशानियों को कम समय में दूर करने की टिप्स लाई हूँ, जिनको आप सभी अपनाकर अपने समय और मेहनत की बचत कर सकते हैं। ये  बहुत ही आसान और घरेलु टिप्स हैं -

  • दही जल्दी जमाना  हो तो, जमाते समय एक साबुत लाल सूखी मिर्च डालने  से जल्दी  जमता है।                                                                                                                                                                    
  • खटाई  में कीड़े न पड़े इसके लिए  थोड़ा  नमक डालें।                                                                                
  • फ्रीजर में डिफ्रास्ट करने के बाद बर्फ निकाल कर बर्तन के भीतर ग्लिसरीन लगाएं। अगली बार डिफ्रॉस्ट करेंगी तो, जमा बर्फ आसानी से निकलेगा।                                                                                          
  • यदि बर्थडे केक पर मोमबत्ती लगाना चाहती हैं, तो मोमबत्ती के नीचे टूथपिक कोंच कर केक पर खड़ा करें। केक ख़राब नहीं होगा।                          
  • मिक्सी के ब्लेड की धार तेज करने के लिए नमक को मिक्सी में पीसेंगे।                                                                                                
  • लाइटर अगर ख़राब हो गया हो तो, उसमें सिलाई मशीन का तेल की कुछ बूँदे डाल देने से वह ठीक हो जाता है।                                                                                                                                                       

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2016

डायरी के पन्नों से -1

आजकल हमारे जीवन में न जाने कितनी ही समस्याएं है ,कुछ प्राकृतिक होती है, कुछ अचानक से आ जाती है। जैसे कि हम सभी जब खुश होते है तो सेलिब्रेट करते है और मन में  सबसे  पहले जो बात आती है वो खाने में क्या होगा और घर को कैसे डेकोरेट करें ? इन सभी काम को करते हुए हमारे किसी पसंदीदा कपड़ों पर अगर दाग लग जाता है, तो बस टेंशन  हो जाती है कि वो कैसे  दूर होंगे ? मगर मैं आप सभी के साथ अपनी डायरी के पन्नों से, "कपड़ो से दागों को आसानी से कैसे मिटायेंगे ?" शेयर करना चाहती हूँ। क्योकि मैं नहीं चाहती हूँ कि आपकी खुशियों में कोई दाग -धब्बा रूकावट बने। 

स्याही के दाग -1 .  बाल पेन के दाग को छुडाने के लिए दाग वाले स्थान को दूध में डुबों कर धीरे -धीरे रगड़े।
                       2.  दाग वाले स्थान पर टूथपेस्ट फैलाकर लगा दें और कुछ देर बाद पानी से धो लें।


मोम के दाग -उस स्थान पर क्राफ्ट पेपर रखकर गरम आयरन रगड़ें, मोम पिघलने लगेगा।

हेयर डाई लगने के दाग- दाग लगे स्थान पर प्याज कुछ देर रखें,फिर धों लें।

काजल के दाग -एक कप पानी में एक चम्मच सुहागा मिलाकर ,इसी पानी से दाग वालें स्थान को साफ करें।