☀ ♥ अप्रैल , 2024 : दिन - :: ♥ ♥ : ''एक नई दिशा' में आप सभी का हार्दिक अभिनन्दन है ! -- जय श्री राम !॥ !♥ ♥" ♥☀ ♥

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2016

सच्ची आस्था

Sachchi Aastha

मैं कोई राइटर नहीं हूँ और मुझे बहुत बड़ी -बड़ी बातें भी नहीं करनी आती है। मगर इतना मेरे मन में जरूर चलता रहता है कि जब हम निराश होतें हैं या किसी कार्य को नहीं कर पाते है और हमें जब असफलता का सामना करना पड़ता है, तो हमें याद आते है- भगवान ,खुदा या गॉड या हम जिस भी धर्म  को मानते है, उस प्रभु की । और हम जुट जाते है, उन तमाम कार्यो में, जैसे कि चादर चढ़ाना,धागे बांधना ,नारियल चढ़ाना, कैंडल जलाना इत्यादि। क्या इन सभी कार्यों को करने से हमें वो सफलता मिल जाती है ? शायद हाँ ,या नहीं भी। मै नास्तिक नहीं हूँ, मगर ईश्वर पर अँधा विश्वास नहीं करती। मै ये नहीं जानती कि ईश्वर होते है या नहीं। मगर कोई शक्ति जरूर होती है ,जो हमारे आस -पास ही रहती है, जिसके द्वारा सृष्टी का  संचालन होता है।

 हमें अपने कार्यों को करने की जो शक्ति मिलती है, शायद  हम उसी शक्ति को पूजते है। मगर  क्या वो शक्ति बड़े -बड़े चढ़ावे मांगती है ? लोग मंदिरों,मस्जिदों ,गिरजाघरों में जातें हैं, उसी राह  में न जानें कितने जरुरतमंद बैठे रहते है और हम उन्हें अनदेखा करके उन मंदिरों में महँगे-महँगे चढ़ावे चढ़ाते है। मगर जो लोग हाथों को फैलाये हमसे माँगते है, उनका हमें ख्याल नहीं आता। बस यही याद रहता है कि हमारा चढ़ावा जितना बेस्ट होगा , मन्नत उतनी ही  जल्दी पूरी होगी। 

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2016

डायरी के पन्नों से -1

आजकल हमारे जीवन में न जाने कितनी ही समस्याएं है ,कुछ प्राकृतिक होती है, कुछ अचानक से आ जाती है। जैसे कि हम सभी जब खुश होते है तो सेलिब्रेट करते है और मन में  सबसे  पहले जो बात आती है वो खाने में क्या होगा और घर को कैसे डेकोरेट करें ? इन सभी काम को करते हुए हमारे किसी पसंदीदा कपड़ों पर अगर दाग लग जाता है, तो बस टेंशन  हो जाती है कि वो कैसे  दूर होंगे ? मगर मैं आप सभी के साथ अपनी डायरी के पन्नों से, "कपड़ो से दागों को आसानी से कैसे मिटायेंगे ?" शेयर करना चाहती हूँ। क्योकि मैं नहीं चाहती हूँ कि आपकी खुशियों में कोई दाग -धब्बा रूकावट बने। 

स्याही के दाग -1 .  बाल पेन के दाग को छुडाने के लिए दाग वाले स्थान को दूध में डुबों कर धीरे -धीरे रगड़े।
                       2.  दाग वाले स्थान पर टूथपेस्ट फैलाकर लगा दें और कुछ देर बाद पानी से धो लें।


मोम के दाग -उस स्थान पर क्राफ्ट पेपर रखकर गरम आयरन रगड़ें, मोम पिघलने लगेगा।

हेयर डाई लगने के दाग- दाग लगे स्थान पर प्याज कुछ देर रखें,फिर धों लें।

काजल के दाग -एक कप पानी में एक चम्मच सुहागा मिलाकर ,इसी पानी से दाग वालें स्थान को साफ करें।

बुधवार, 17 फ़रवरी 2016

नन्ही आँखों के सपनें

Nanhi Aankhon Ke Sapne


जब हम छोटे होते है, तो हम सभी के मन में कुछ बड़ा कर दिखाने के सपने होतें है। मुझे याद है, जब मैं विद्यालय की शिक्षिका थी, जिसमे नन्हे -नन्हे बच्चे पढ़ते थे, वहां उन  बच्चों से सवाल करने पर ,इन्ही बच्चों में कोई डॉक्टर,तो कोई इंजिनियर, कोई साइंटिस्ट,कोई पुलिस  बनना चाहता था।  वो नन्हे बच्चे सपने देख सकते है, क्योकि उन्हें वास्तविक दुनिया का ज्ञान नहीं होता ,कि बड़ा होना तो आसान है मगर नाम कमाना बहुत ही मुश्किल। 

हमारे देश में शिक्षा का स्तर को बहुत ही ऊँचा  हो गया है, मगर उस शिक्षा को हासिल  कर लेने के बाद काबिल हुए नवयुवक और नवयुवतिओं को उनके लायक कोई  स्थान नहीं मिल पाता। न जाने कितने काबिल और पढ़े लिखे लोग हैं ,जिनको उनकी काबीलियत का स्थान नहीं मिल पाने की वजह से वे बेरोज़गार घूम रहे हैं। लोग वेल एजुकेटेड  होकर दुकान पर बैठने को मजबूर हैं , खुद का व्यवसाय मजबूरी में करते हैं।