प्यार के कई रंग होते हैं। हमारे आसपास अलग -अलग व्यवहार के लोग रहते है, जिनका स्वभाव एक दूसरे से भिन्न होता है। हम सभी की पसंद और सोच-विचार में भी अंतर होता है। जीवन के उम्र के दौरान एक ऐसा भी पड़ाव आता है , हम किसी के प्रति आकर्षित होते हैं, वह व्यक्ति हमें अच्छा लगने लगता है। इसी आकर्षण को हम सभी प्यार मान बैठते हैं। मगर प्यार क्या है ? किसी का चेहरा ,कद-काठी ,रूप-रँग या फिर सादगी। सभी एक बार इस प्यार का एहसास करना चाहते हैं। प्यार अगर सच्चा हो तो, दुनियाँ बदल देता है और यदि इसी प्यार में झूठ का पर्दा हो, तो यह हमारी दुनिआ भी बर्बाद कर देता है।
कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो अपने इस आकर्षण को प्यार समझ लेते हैं। जब किसी के प्रति हमारे अंदर आकर्षण की भावना आये , तो हमें उस व्यक्ति की भावनाओं को भी समझना चाहिए , क्योंकि प्यार कभी एक तरफ से नहीं हो सकता और न ही प्यार जोर-ज़बरदस्ती से हासिल किया जा सकता है।